फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पुलिस ने अपने अनोखे अंदाज में दी दिवाली की सौगात, बच्चों और बुजुर्गों के साथ बांटीं खुशियां

Mon, 20 Oct 2025 12:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इस विशेष पहल के तहत राज्यभर के पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे स्थानों का चयन किया जहां मदद की सबसे अधिक आवश्यकता थी। पुलिसकर्मियों ने स्वयं बच्चों और बुजुर्गों के साथ दीप जलाए, मिठाइयां बांटीं।
विज्ञापन
बच्चों को मिठाइयां बांटते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पुलिस ने इस बार त्योहार को लेकर लोगों की धारणा बदलने के लिए दिवाली कुछ अलग ढंग से मनाई।
विज्ञापन


जहां आम लोग रोशनी, पटाखों और मिठाइयों से त्योहार मनाते हैं, वहीं हरियाणा पुलिस ने समाज के उन हिस्सों तक खुशियां पहुंचाने का बीड़ा उठाया जो अक्सर इस उजाले से दूर रह जाते हैं — अनाथालय, वृद्धाश्रम, झुग्गी-झोपड़ पट्टियां और बेघर लोग। हरियाणा पुलिस के अधिकारी सड़कों, झोपड़पट्टियों और आश्रमों में जाकर उन चेहरों पर मुस्कान बांट रहे हैं जिनके पास कोई नहीं।

इस विशेष पहल के तहत राज्यभर के पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे स्थानों का चयन किया जहां मदद की सबसे अधिक आवश्यकता थी। पुलिसकर्मियों ने स्वयं बच्चों और बुजुर्गों के साथ दीप जलाए, मिठाइयां बांटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलवल के एसपी वरुण सिंगला ने अपने परिवार सहित अनाथ बच्चों और असहाय लोगों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने बच्चों के साथ दीये जलाए, गीत गाए और उनके बीच मिठाइयां वितरित कीं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें