फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: भुवनेश्वर में हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


- विश्व एथलेटिक्स कांटिनेंटल टूर में पूजा ने जीता स्वर्ण, कृष्ण कुमार और भारती ने रजत पदक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भुवनेश्वर में आयोजित विश्व एथलेटिक्स कांटिनेंटल टूर सिल्वर में हरियाणा के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका, केन्या, इराक, श्रीलंका और मलेशिया समेत 10 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण व दो रजत पदक जीते हैं। खास बात यह रही कि हरियाणा के पांच खिलाड़ी अपनी-अपनी स्पर्धाओं में शीर्ष पांच में रहे।

महिला 1500 मीटर दौड़ में फतेहाबाद की पूजा ने 4:17.24 के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने उत्तराखंड की लिली दास को पीछे छोड़ा जिन्होंने 4:18.32 का समय निकाला। वहीं, पुरुष 800 मीटर में भिवानी के कृष्ण कुमार ने 1:47.69 के समय के साथ रजत पदक जीता। दक्षिण अफ्रीका के मोलिफी मोहलोमी ने 1:47.45 समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। कृष्ण कुमार महज 0.24 सेकेंड से स्वर्ण से चूक गए।
विज्ञापन

महिला 5000 मीटर में सोनीपत की भारती ने 15:46.45 के समय के साथ रजत पदक जीता। केन्या की डायना वान्जा 15:16.11 के साथ पहले स्थान पर रहीं। वहीं जींद की तमन्ना ने महिला 100 मीटर में 11.61 सेकेंड के साथ चौथा और सोनीपत की किरण पहल ने 400 मीटर में 52.81 सेकेंड के साथ चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक व फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। हरियाणा की बेटियों पूजा और भारती ने पदक जीतकर परचम लहराया जबकि तमन्ना और किरण पहल भी शीर्ष पांच में रहीं। ग्रीवेंस कमेटी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य राजकुमार मिटान और एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह, एथलेटिक्स हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू व अन्य पदाधिकारियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें