फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा मानसून सत्र में हंगामा: कांग्रेस के आठ विधायकों को स्पीकर ने किया नेम, कार्यवाही से किए गए सस्पेंड

Thu, 27 Aug 2026 01:02 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कांग्रेस बैंक घोटाले को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाने के साथ हरियाणा कौशल रोजगार निगम को बंद करने और उसके तहत कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाएगी। कानून-व्यवस्था, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर भी कांग्रेस के निशाने पर सरकार रहेगी।
विज्ञापन
विधायक ने पकड़ा पुलिसकर्मी का गला। - फोटो : करूण शर्मा/अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही के दाैरान जबरदस्त हंगामा हो गया।  राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ शुरू हुई। कांग्रेस विधायक इस दौरान सदन से बाहर रहे। राष्ट्रगीत के बाद नेता प्रतिपक्ष और अन्य विधायक सदन के अंदर पहुंचे। इसके बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने शोक प्रस्ताव पढ़ा। कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे।
विज्ञापन




कांग्रेस विधायकों ने पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाकर सदन में हंगामा किया। कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर पहुंचे थे। आरोप है कि अंदर घुसने के दाैरान गेट पर पुलिस के साथ विधायकों की धक्कामुक्की भी हुई। विधायक कुलदीप वत्स ने स्पीकर से इस मामले में विरोध जताया। इस पर स्पीकर ने कहा कि मुझे इस मामले को चेक करने दीजिए। इसके बाद सत्र की कार्यवाही 20 मिनट स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री से मिले और सुरक्षाकर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायत भी की। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने आज देश के संविधान और लोकतंत्र का गला घोंटने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। हरियाणा की जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों को भी विधानसभा भवन में घुसने से बलपूर्वक रोका गया। यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। 



भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह कार्रवाई किसके आदेश पर हुई, विधानसभा अध्यक्ष को यह बताना होगा। इस दौरान कांग्रेस के विधायकों ने नारेबाजी की। सीएम सैनी ने कहा कि गुंडागर्दी तो कांग्रेस के विधायक कर रहे हैं। इस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आपत्ति जताई और कहा कि सीएम को अपने शब्द वापस लेने चाहिए।
विज्ञापन


स्पीकर ने कहा कि सत्ता व विपक्ष से दो-दो सदस्य मेरे आफिस में आ जाएं। पूरे घटनाक्रम की फुटेज देख लेते हैं। हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर साढ़े 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया, इंदु राज नरवाल, विकास सहारण, देवेंद्र हंस, शकुंतला खटक, जस्सी पेटवाड़, आदित्य सुरजेवाला और बलराम दांगी को नेम कर दिया गया है। सभी विधायकों को 
आज की कार्यवाही से सस्पेंड किया गया है।




 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें