फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा के विधायकों ने देखी लोकसभा की कार्यवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में हरियाणा के 5 मंत्रियों, डिप्टी स्पीकर समेत 38 विधायकों ने किया दिल्ली का दौरा
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा 5 मंत्रियों, डिप्टी स्पीकर समेत कुल 38 विधायकों ने बुधवार को लोक सभा की कार्यवाही देखी। इस दौरान सभी ने उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से भी मुलाकात की। उन्होंने लोक सभा की कार्यवाही देखी और आर्ट गैलरी व लाइब्रेरी का अवलोकन भी किया।
सभी विधायकों ने इस दौरे को लेकर बेहद उत्साह दिखाया और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का इस दौरे को लेकर धन्यवाद किया। हरियाणा विधानसभा देश की पहली ऐसी विधान सभा बनी, जिसके सदस्यों ने अध्यक्ष के नेतृत्व में संसद परिसर का भ्रमण किया व सदन की कार्यवाही देखी। इस दौरे के दौरान सभी जन प्रतिनिधियों ने नए संसद भवन के अंदर दर्शाए गए समुंद्र मंथन की कलाकृति को देखा। जहां यह बताया गया है कि जब समुंद्र मंथन हुआ था तो बहुत सी चीजें निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विधायकों ने विधान सभा अध्यक्ष के नेतृत्व में लोक सभा के अंदर बनी लाइब्रेरी का भी दौरा किया। इस दौरान डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा, चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप, मंत्री कृष्ण लाल पंवार, मंत्री महिपाल ढांडा, मंत्री विपुल गोयल, मंत्री रणबीर गंगवा, राज्यमंत्री राजेश नागर व विधायक आफताब अहमद, अनिल यादव, भगवानदास कबीरपंथी, बीबी बत्रा, चंद्रप्रकाश, देवेंद्र चतर्भुज अत्री, गीता भुक्कल, हरिंद्र सिंह, जगमोहन आनंद, कंवर सिंह यादव, कपूर सिंह, कृष्ण कुमार, लक्ष्मण सिंह यादव, मंजू चौधरी, मोहम्मद इसराइल, मुकेश शर्मा, नरेश सेलवाल, निखिल मदान, ओमप्रकाश यादव, पवन खरखौदा, राजबीर सिंह फरटिया, रामकुमार गौतम, रेणू बाला, रणधीर पनिहार, सतीश कुमार फागना, सतपाल जाम्बा, शैली चौधरी, शीशपाल सिंह, तेजपाल तंवार, योगेंद्र राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें