फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Job: ग्रुप डी के 7 हजार 596 पदों पर भर्ती जल्द, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1209 पद आरक्षित

Thu, 15 May 2025 04:33 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप डी के लगभग साढ़े सात हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप डी के लगभग साढ़े सात हजार पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस संबंध में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने बताया कि ग्रुप-डी के कुल 7 हजार 596 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इन पदों में से वंचित अनुसूचित जाति (डीएससी) और अन्य अनुसूचित जाति (ओएससी) वर्ग के लिए कुल 1,209 पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें 605 पद वंचित अनुसूचित जाति और 604 पद अन्य अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के स्कोर के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन


29 मई से होंगी स्थगित परीक्षाएं
वहीं, दूसरी तरफ हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से 11 मई को आयोजित की जाने वाली स्थगित परीक्षाएं अब 29 मई को आयोजित की जाएंगी। आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि कॉलेज कैडर के सहायक प्रोफेसर के पदों पर रसायन विज्ञान (विज्ञापन संख्या 43/2024) विषय की परीक्षा सुबह की पाली और भौतिकी (विज्ञापन संख्या 61/2024) विषय की परीक्षा सायंकालीन सत्र में संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें