फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा तेजी से विकास की राह पर अग्रसर : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बोले- उमरी में स्थापित किया जा रहा उत्तर भारत का पहला राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास और आधारभूत ढांचे में हो रहे एतिहासिक निवेश से हरियाणा तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है। गांव उमरी में 108 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर भारत का पहला राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) स्थापित किया जा रहा है। साथ ही 14.51 करोड़ रुपये से राजकीय पॉलिटेक्निक भवन और बहलोलपुर में 8.33 करोड़ रुपये से आईटीआई का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री संत कबीर कुटीर में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

सीएम ने कहा कि उमरी में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक का निर्माण किया जा रहा है जो सामाजिक समरसता और समानता का संदेश देगा। कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए राक्षी नदी पर तीन पक्के पुलों और 3.12 करोड़ रुपये की आरसीसी ट्रैक परियोजना को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन



सीएम ने कहा कि सरकार ने अंग्रेजों के जमाने की व्यवस्था खत्म कर जमीनों की पेपरलेस और डिजिटल रजिस्ट्री लागू की है। पर्यावरण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरस्वती आद्रभूमि जलाशय और जंगल सफारी जैसी परियोजनाएं शुरू की गई हैं। सरकार तीसरे कार्यकाल में तिगुनी ऊर्जा के साथ जनकल्याण में जुटी है और हरियाणा को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है।

लाडवा के विकास पर कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण, 46 किलोमीटर लंबी 23 सड़कों के नवीनीकरण, 31 करोड़ रुपये के सब-डिवीजन कार्यालय, 5 करोड़ रुपये के बिजली सब-स्टेशन, 6.38 करोड़ के पीएचसी, नए पशु अस्पताल, 2.74 करोड़ का खेल स्टेडियम, 26 करोड़ का मल शोधन संयंत्र, 65 गांवों के लिए पेयजल योजना और सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग के चार-मार्गीकरण जैसे कार्य पूरे किए गए हैं।
विज्ञापन


पिछले 11 वर्षों में लाडवा क्षेत्र में 807 करोड़ रुपये खर्च किए गए जबकि कांग्रेस शासन में केवल 310 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। किसानों को बीते 11 सालों में 15,448 करोड़ रुपये की मुआवजा व फसल बीमा राशि दी गई है जो सरकार की किसान-हितैषी नीति का प्रमाण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें