फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: गृह सचिव सुधीर राजपाल 30 नवंबर को होंगे सेवानिवृत्त, केंद्र सरकार से नहीं मिला सेवा विस्तार

Sat, 28 Nov 2026 08:28 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

1990 बैच के आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल के पास गृह, जेल, आपराधिक जांच, न्याय प्रशासन, पर्यावरण और वित्त एवं योजना जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
सुधीर राजपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस सुधीर राजपाल 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। राज्य सरकार ने शुक्रवार को उनकी सेवानिवृत्ति के आदेश जारी कर दिए। 
विज्ञापन


राज्य सरकार ने उनके सेवा विस्तार के लिए केंद्र सरकार को आवेदन भेजा था मगर केंद्र ने उसे मंजूर नहीं किया। सुधीर राजपाल के साथ आईएएस डॉ. अभिलक्ष लिखी भी सोमवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वे केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन विभाग में तैनात थे।

राजपाल किसी वक्त मुख्य सचिव की दौड़ में सबसे प्रबल दावेदार थे। वे आईएएस की वरिष्ठता सूची में सबसे वरिष्ठ हैं। इसके बावजूद हरियाणा सरकार ने उन्हें मुख्य सचिव नहीं बनाया था।
विज्ञापन


केंद्र सरकार से सेवा विस्तार संबंधी पत्र नहीं आने पर शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी यशपाल यादव की बैठक हुई। बैठक में सुधीर राजपाल भी मौजूद थे। बैठक के तुरंत बाद राजपाल की सेवानिवृत्ति का पत्र जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उच्चतर शिक्षा विभाग, लोकनिर्माण विभाग और वास्तुकला विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह को नया गृह सचिव बनाया जा सकता है।

226 में 178 ही आईएएस कार्यरत, बड़े बदलाव की तैयारी
हरियाणा में आईएएस के 226 पद हैं। इनमें से 178 ही आईएएस कार्यरत हैं। सोमवार को दो और आईएएस सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में 176 ही आईएएस रहे जाएंगे। इनमें से करीब 10 आईएएस केंद्र में तैनात हैं। अगले महीने मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और जनवरी में सुमिता मिश्रा का रिटायरमेंट है। सीएम के प्रधान सचिव का पद भी दो महीने से खाली है। ऐसे में हरियाणा की अफसरशाही में बड़े बदलाव की तैयारी है। अधिकारियों की कमी से जूझ रही हरियाणा सरकार ने केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर तैनात चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को वापस बुलाने का अनुरोध किया हुआ है। इनमें आईएएस वी उमाशंकर, डॉ. राकेश गुप्ता, विकास गुप्ता और नितिन यादव शामिल हैं। हालांकि केंद्र ने इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें