चंडीगढ़। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में सार्थक नामक एक नई समीक्षात्मक पहल शुरू की गई। एनएचएम हरियाणा के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि इस पहल के जरिए राज्य के स्वास्थ्य सुविधाओं में जवाबदेही, गुणवत्ता में सुधार और बेहतर सेवा की समीक्षा के साथ रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस पहल के तहत एनएचएम हरियाणा और स्वास्थ्य विभाग की टीमें, जिसमें आशा वर्कर्स व फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रत्येक जिला अस्पतालों व उपकेंद्रों का दौरा करेंगी।