फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पंजाब व जम्मू के बाद हिमाचल के लिए मददगार बना हरियाणा, दिए पांच करोड़, विधायक देंगे एक माह का वेतन

Mon, 08 Sep 2025 04:38 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा पड़ोसी राज्यों की मदद में जुटा हुआ है। बाढ़ से त्रस्त पंजाब व जम्मू को आर्थिक मदद देने के बाद हरियाणा सरकार ने हिमाचल प्रदेश को भी 5 करोड़ रुपये की मदद दी है। 
विज्ञापन
हिमाचल में बरसात का कहर - फोटो : संवाद (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार मददगार बनी हुई है। बाढ़ त्रासदी से प्रभावित जम्मू-कश्मीर और पंजाब को 5-5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने के बाद अब हरियाणा सरकार ने हिमाचल प्रदेश को भी 5 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद भेजी है। 

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर और पंजाब में बाढ़ पीड़ितों को राहत के लिए 5-5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी है।

मुख्यमंत्री ने यह बात सोमवार को मंत्रिमंडल की अनौपचारिक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि सभी मंत्री, पार्टी के विधायकों और समर्थित विधायकों से एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का अनुरोध किया गया है ताकि बचाव और पुनर्वास कार्यों को गति प्रदान करते हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान की जा सके।
विज्ञापन


इसके साथ-साथ हरियाणा प्रदेश के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी आग्रह किया गया है कि वह अपनी इच्छा अनुसार मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद करें। साथ ही, सामाजिक संगठनों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों से भी सहयोग का अनुरोध किया गया है, ताकि प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सके। राहत कोष सभी के लिए खुला है। कोई भी योगदान कर सकता है।

विपक्ष से राहत कोष में योगदान देने संबंधी अपील को लेकर पूछे गए एक प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष सभी के लिए खुला है और कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छा अनुसार योगदान कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें