फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के किसानों को राहत: सरकार ने बढ़ाई सूरजमुखी खरीद की समय सीमा, अब तक 47300 एमटी खरीद हुई

Tue, 01 Jul 2025 03:29 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस वर्ष जून माह में बारिश के कारण सूरजमुखी फसल की देरी से कटाई हुई, जिसके फलस्वरूप किसानों की तरफ से फसल मंडी में न्यूनतम मूल्य पर बेचने में देरी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत दी है। सैनी सरकार ने सूरजमुखी की खरीद की अवधि को बढ़ा दिया है। सरकार की तरफ से जारी नए आदेशों के तहत सूरजमुखी खरीद की समय सीमा को अगले तीन दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अब सूरजमुखी की खरीद 3 जुलाई तक हो सकेगी। 

विज्ञापन


खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस वर्ष जून माह में बारिश के कारण सूरजमुखी फसल की देरी से कटाई हुई, जिसके फलस्वरूप किसानों की तरफ से फसल मंडी में न्यूनतम मूल्य पर बेचने में देरी हुई है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए ही सरकार की तरफ से फसल खरीद की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया गया है। 

सरकार के इस निर्णय से किसानों को राहत मिली है। राज्य में दो खरीद संस्थाओं हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा सूरजमुखी की खरीद का कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2025-26 के दौरान 47300 मिट्रिक टन (एमटी) सूरजमुखी की खरीद की जा चुकी है। जबकि पिछले वर्ष 38903 एमटी की खरीद की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें