फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पैरा एशियाई खेल 2022 के 13 खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा, सरकार ने 19.72 करोड़ की पुरस्कार राशि मंजूर की

Fri, 27 Jun 2025 04:09 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेलों में उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस पुरस्कार योजना के तहत, स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 1.5 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 75 लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. आरती सिंह राव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने "चौथे पैरा एशियाई खेल 2022" में शानदार प्रदर्शन करने वाले राज्य के 13 खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए 19.72 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मंजूर की है। यह निर्णय हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष और राज्य की स्वास्थ्य मंत्री डॉ. आरती सिंह राव की तत्काल और त्वरित कार्रवाई के बाद लिया गया है।

विज्ञापन


इस पुरस्कार योजना के तहत, स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 1.5 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 75 लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी 7.5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह कदम हरियाणा के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेलों में उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा के पैरा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत और समर्पण को सम्मानित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। यह पुरस्कार राशि न केवल उनकी उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि भविष्य में और अधिक खिलाड़ियों को प्रेरित करने का एक प्रयास भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें