फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ठेकों की नीलामी में धमकी के मामलों पर सरकार सख्त, अधिकारियों को चेतावनी-बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Tue, 24 Jun 2025 04:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने अधिकारियों की बैठक ली। मिश्रा ने चेतावनी दी कि शराब की दुकानों की नीलामी में किसी भी प्रकार की धमकी या हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : X @NayabSainiBJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब के ठेकों की नीलामी में धमकी के मामले में नायब सैनी सरकार सख्त हो गई है। गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने अधिकारियों की बैठक ली। मिश्रा ने चेतावनी दी कि शराब की दुकानों की नीलामी में किसी भी प्रकार की धमकी या हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नीलामी में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है। मिश्रा ने कहा कि स्थानीय प्रशासन या पुलिस की ओर से किसी भी तरह की ढिलाई को भी गंभीरता से लिया जाएगा। संभावित बोलीदाताओं के बीच विश्वास पैदा करने के लिए संबंधित जिलों के डीसी और एसपी बोलीदाताओं से सीधे संवाद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें