फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर: हरियाणा सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, 53 से बढ़कर हुआ 55 फीसदी

Wed, 23 Apr 2025 08:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बढ़ा हुआ डीए और डीआर अप्रैल, 2025 के वेतन और पेंशन के साथ भुगतान किया जाएगा और जनवरी से मार्च के महीनों का बकाया मई में भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम नायब सैनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने बुधवार को कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता दो फीसदी बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। अब कर्मचारियों को डीए 53 फीसदी से बढ़कर 55 फीसदी मिलेगा। मई माह में मिलने वाली सैलरी और पेंशन बढ़ी हुई मिलेगी। इसका लाभ हरियाणा के तीन नियमित कर्मचारी और तीन लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा। संशोधित दरें इसी साल एक जनवरी से लागू होंगी।

वित्त विभाग की ओर से बुधवार को जारी पत्र के मुताबिक बीते तीन महीने के एरियर का भुगतान मई में किया जाएगा। संशोधित महंगाई भत्ता अप्रैल के वेतन व पेंशन दी जाएगी। वहीं, महंगाई भत्ते के कारण यदि रुपयों के साथ 50 पैसे या उससे अधिक का भुगतान कर्मचारी को किया जाना है तो उसे पूरा एक रुपया मिलेगा। जबकि 50 पैसे से कम रहा तो उसकी अनदेखी की जा सकती है। हालांकि पिछले साल दिसंबर में हरियाणा सरकार ने डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इस बार दो फीसदी ही डीए बढ़ा है।

 

उधर, राज्य के 36 लाख लोगों को पेंशन बढ़ने का इंतजार

 

कर्मचारियों व पेंशन भोगियों का तो महंगाई भत्ता बढ़ गया है। मगर इस साल के तीन महीने बीत जाने के बावजूद बुजुर्गों, विधवा व दिव्यांगों की पेंशन में बढ़ोतरी नहीं की है। इससे लोगों में काफी मायूसी है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने पिछले पांच सालों में हर साल पेंशन में 250 रुपये की बढ़ोतरी करती रही है। इस समय राज्य के सभी पेंशनधारकों को तीन हजार रुपये दिए जाते हैं। राज्य में करीब 36 लाख पेंशनधारक हैं, जिनमें विधवा, दिव्यांग, बुजुर्ग व अन्य पेंशनभोगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें