भूपेंद्र हुड्डा की प्रेस काॅन्फ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नायब सैनी सरकार पर निशाना साधा। पत्रकारवार्ता में हुड्डा ने कहा कि हरियाणा सरकार सिर्फ गुमराह करती है, कर्मचारियों को पक्का नहीं करती है। सरकार कर्मचारियों को व्हाट्सअप के जरिये भी नौकरी से हटा रही है, वहीं जॉब गारंटी का झूठ फैला रहे हैं।