फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: उत्तर क्षेत्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या : 25
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून (उत्तराखंड) में 14 से 16 सितंबर तक हुई उत्तर क्षेत्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के एथलीटों के शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश की टीम इस प्रतियोगिता में उपविजेता रही।
विज्ञापन

हरियाणा की टीम बालक वर्ग में 266 अंकों के साथ चैंपियन बनी। उत्तर प्रदेश 264 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में भी हरियाणा की टीम 223 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन रही। उत्तर प्रदेश की टीम 191 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि बालिका (18 वर्ष) शॉटपुट में आरती निवासी चरखी दादरी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बालिका (20 वर्ष) 200 मीटर दौड़ में हरसिल निवासी जींद ने स्वर्ण पदक जीता। बालक वर्ग (16 वर्ष) जेवलिन थ्रो में दक्ष सोलंकी निवासी सोनीपत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बालक (18 वर्ष) 1000 मीटर दौड़ में हन्नी यादव निवासी गुरुग्राम ने स्वर्ण पदक जीता। बालिका (20 वर्ष) शॉटपुट में खुशी निवासी झज्जर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बालक (20 वर्ष) ट्रिपल जंप में मानसिंह निवासी फरीदाबाद ने स्वर्ण पदक जीता। बालक (20 वर्ष) 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 900 एथलीटों ने भाग लिया। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य राजकुमार मिटान और एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने हरियाणा के चैंपियन बनने पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें