फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम का कर्मचारियों को तोहफा, दिवाली पर मिलेंगे दो हजार रुपये

Mon, 13 Oct 2025 01:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम में समूह-ग और समूह-घ श्रेणी के लगभग पांच से छह हजार कर्मचारी कार्यरत हैं, जिन्हें इस निर्णय से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड ने अपने समूह-ग और समूह-घ वर्ग के कर्मचारियों को दिवाली पर दो हजार रुपये नकद उपहार देने की घोषणा की है। निगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह राशि नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ हरियाणा कौशल रोजगार निगम, हार्ट्रोन तथा अनुबंध के आधार पर कार्यरत आंशिक व पूर्णकालिक कर्मचारियों को भी दी जाएगी।
विज्ञापन




निगम ने निर्देश दिए हैं कि सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा यह भुगतान दीपावली से पहले सुनिश्चित किया जाए। इस मद का खर्च ‘दिवाली उपहार टोकन’ शीर्षक खाते से वहन किया जाएगा। आदेश की प्रतिलिपि सभी मुख्य अभियंताओं, लेखा अधिकारियों, कंपनी सचिव और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है ताकि समय पर भुगतान सुनिश्चित हो सके।

निगम के सूत्रों के अनुसार हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम में समूह-ग और समूह-घ श्रेणी के लगभग पांच से छह हजार कर्मचारी कार्यरत हैं, जिन्हें इस निर्णय से लाभ मिलेगा। यह आदेश निगम के अध्यक्ष की स्वीकृति से जारी किया गया है और बाद में निदेशक मंडल की अनुमोदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें