फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश: सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मिलेगा जीआईएस अकाउंट नंबर

Sat, 03 Jan 2026 10:53 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

निर्देशों के अनुसार, जिन कर्मचारियों को अब तक जीआईएस नंबर नहीं मिले हैं, उन्हें तुरंत आवंटित किया जाए। साथ ही, सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को भी ज्वाइनिंग के साथ ही जीआईएस नंबर देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा शिक्षा विभाग ने नई सामूहिक बीमा योजना-1985 के तहत कर्मचारियों को जीआईएस (ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम) अकाउंट नंबर आवंटित करने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, डायट और एससीईआरटी गुरुग्राम को भेजा गया है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव हरियाणा सरकार के संज्ञान में यह मामला आया था कि कई अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन से वर्षों से जीआईएस की कटौती हो रही है, लेकिन उन्हें अब तक जीआईएस अकाउंट नंबर आवंटित नहीं किए गए। इसके चलते सेवानिवृत्ति या सेवा अवधि के दौरान मृत्यु की स्थिति में कर्मचारियों और उनके आश्रितों को बीमा राशि के भुगतान में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जीआईएस नंबर जिलावार जिला शिक्षा अधिकारी स्तर पर आवंटित किए जाएंगे। जीआईएस नंबर का प्रारूप होगा— HREdu./वर्ष/जिला/GIS/नंबर।उदाहरण के तौर पर, यदि किसी कर्मचारी ने वर्ष 2014 में अंबाला जिले में सेवा ज्वाइन की है, तो उसका जीआईएस नंबर HREdu./2014/Ambala/GIS/नंबर होगा।
विज्ञापन


निर्देशों के अनुसार, जिन कर्मचारियों को अब तक जीआईएस नंबर नहीं मिले हैं, उन्हें तुरंत आवंटित किया जाए। साथ ही, सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को भी ज्वाइनिंग के साथ ही जीआईएस नंबर देना अनिवार्य होगा।

जीआईएस नंबर आवंटन के बाद निर्धारित प्रपत्र में पूरी जानकारी 10 दिनों के भीतर निदेशालय को भेजनी होगी। यह आदेश अधीक्षक लेखा (फील्ड) द्वारा निदेशक सैकेण्डरी शिक्षा, हरियाणा, पंचकूला की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें