फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: ग्रीको रोमन में हरियाणा का दबदबा, पहले स्थान पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
-रांची में अंडर-23 सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में जीते 9 पदक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। झारखंड के रांची में चल रही अंडर-23 सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने फिर अपनी धाक जमाई है। प्रदेश के पहलवानों ने ग्रीको रोमन वर्ग में रविवार को तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य सहित 9 पदक जीते हैं। ग्रीको रोमन वर्ग में भी हरियाणा 180 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। अंक तालिका में दूसरे स्थान पर 139 अंक के साथ सर्विसेज और 118 अंक के साथ महाराष्ट्र की टीम रही है। पड़ोसी राज्य पंजाब 116 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहा। हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन के प्रधान रमेश बोहर ने बताया कि हरियाणा की टीम ने ग्रीको रोमन वर्ग में 10 में से 9 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा तीनों स्टाइल में ओवरऑल चैंपियन रहा है। उन्होंने बताया कि मोहित (60 किलो), संदीप(63 किलो) व जोगिंदर (130 किलो) ने स्वर्ण जीता। इसी तरह अनिल (72 किलो), अंकित (77 किलो) व उमेश (82 किलो) ने रजत जीता। कांस्य पदक जीतने वालों में मनीष कुमार (55 किलो), सतपाल (67 किलो), सागर (87 किलो भार वर्ग) शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें