फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सीपीए कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए दक्षिण अमेरिका पहुंचा हरियाणा का शिष्टमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में गया है शिष्टमंडल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की 68वीं कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए हरियाणा विधान सभा का शिष्टमंडल रविवार को दक्षिण अमेरिका पहुंच गया। शिष्टमंडल का नेतृत्व विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण कर रहे हैं। इसमें विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विधायक योगेंद्र राणा, विधानसभा सचिव राजीव प्रसाद और दो अधिकारी शामिल हैं। हरविन्द्र कल्याण सीपीए की हरियाणा शाखा के भी अध्यक्ष हैं। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की 68वीं कॉन्फ्रेंस 6 से 12 अक्तूबर तक दक्षिण अमेरिका के बारबाडोस के ब्रिज टाउन शहर में होगी। हरविन्द्र कल्याण किसी एक दिन सम्मेलन में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित भी करेंगे। इस बारे में लोक सभा में अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में एक्सपर्ट्स की एक बैठक भी हो चुकी है। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की 68वीं कॉन्फ्रेंस कॉमनवेल्थ देशों के बीच संसदीय साझेदारी को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। शिष्टमंडल वैश्विक संसदीय प्रक्रियाओं में हो रहे नवीनतम नवाचारों को समझने और उन्हें विभिन्न विधान मंडलों में लागू करने के अवसरों पर ध्यान केंद्रित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें