फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, संविधान दिवस पर 26 नवंबर को पंचकूला में जुटेंगे नेता

Mon, 23 Nov 2026 01:35 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा कांग्रेस 26 नवंबर को पंचकूला के महाराणा प्रताप भवन से संविधान रक्षा मार्च निकालेगी। कांग्रेस ने इस आयोजन के जरिए भाजपा पर कथित वोट चोरी, चुनाव आयोग की मशीनरी के दुरुपयोग और चुनावी प्रक्रिया में हेराफेरी के आरोपों को लेकर जनता के बीच जागरूकता फैलाने का संकल्प जताया है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हरियाणा कांग्रेस के नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कांग्रेस 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर पंचकूला में संविधान रक्षा मार्च निकालेगी। पार्टी ने इसे संविधान, लोकतंत्र और नागरिकों के मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए जनआंदोलन का हिस्सा बताया है। 
विज्ञापन


एआईसीसी के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सोमवार को संयुक्त अपील जारी कर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

मार्च दोपहर दो बजे सेक्टर-26 स्थित महाराणा प्रताप भवन से शुरू होगा। अपील में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए गए हैं। पार्टी ने उनके इस्तीफे अथवा हटाने, जवाबदेही तय करने और चुनावी प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच की मांग दोहराई है।
विज्ञापन


हर जिले से भागीदारी जुटाने की जिम्मेदारी
प्रभारी संजय दत्त के मुताबिक कांग्रेस ने सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, पिछले चुनावों के प्रत्याशियों, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों तथा अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों को मार्च में शामिल होने के लिए कहा है। जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को विशेष रूप से जनसंपर्क और लामबंदी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी का लक्ष्य हर जिले, विधानसभा क्षेत्र और ब्लॉक से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें