फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कांग्रेस का वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान 12 नवंबर से, प्रदेश अध्यक्ष करनाल से करेंगे शुरुआत

Tue, 11 Nov 2025 12:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पहला प्रदर्शन सुबह 10 बजे सेक्टर-12 पेट्रोल पंप (पाठक हॉस्पिटल के पास) स्थित पार्किंग स्थल में होगा। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
राव नरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में मतदाता सूची में गड़बड़ी और कथित वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एआईसीसी मुख्यालय, नई दिल्ली में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेशभर में वोट चोर–गद्दी छोड़ अभियान के तहत जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस अभियान की शुरुआत 12 नवंबर को करनाल से होगी। पहला प्रदर्शन सुबह 10 बजे सेक्टर-12 पेट्रोल पंप (पाठक हॉस्पिटल के पास) स्थित पार्किंग स्थल में होगा। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल रहेंगे।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद कुमारी सैलजा, प्रदेश प्रभारी बीके  हरिप्रसाद, जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल गुड़धे सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने तय किया है कि हर जिले में ऐसे रोष प्रदर्शन होंगे और सभी जिलों से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन स्थानीय उपायुक्त के माध्यम से सौंपा जाएगा। राव नरेंद्र सिंह ने सभी जिलों के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे एकजुट होकर प्रदर्शन करें और उसकी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भेजें, ताकि एक संकलित रिपोर्ट एआईसीसी को भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें