फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कांस्टेबल भर्ती में युवक की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, मुख्यमंत्री को पत्र लिख उठाई मांग

Sat, 04 Jul 2026 12:52 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की है कि मृतक कपिल की पत्नी को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जाए तथा परिवार को सम्मानजनक आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही गर्भवती पत्नी और तीन वर्षीय पुत्री की दीर्घकालिक सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
राव नरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान महेंद्रगढ़ के गांव सैदपुर (अटेली) निवासी 27 वर्षीय कपिल की मौत के मामले में मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद और चिंताजनक बताते हुए भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि जब सरकार हजारों युवाओं को भीषण गर्मी में शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाती है तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी जिम्मेदारी है। यदि परीक्षा स्थल पर पर्याप्त एम्बुलेंस, प्रशिक्षित चिकित्सा दल, जीवनरक्षक उपकरण, प्राथमिक उपचार केंद्र, पेयजल और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं तो इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की है कि मृतक कपिल की पत्नी को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जाए तथा परिवार को सम्मानजनक आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही गर्भवती पत्नी और तीन वर्षीय पुत्री की दीर्घकालिक सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। इसके अलावा भविष्य में सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी स्पष्ट और अनिवार्य दिशा-निर्देश लागू करने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें