फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल: प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह बोले-सरकार लोकतंत्र को कुचल रही

Fri, 09 Oct 2026 04:00 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि करनाल, घरौंडा और हांसी समेत कई जगहों पर कांग्रेस नेताओं को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्होंने इस मामले में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक से बात की।
विज्ञापन
राव नरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र को कुचल रही है और कांग्रेस नेताओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। नेताओं ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राहुल गांधी पिछले करीब डेढ़ साल से वोट चोरी और चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। राव नरेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पार्टी नेताओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है। उन्होंने बताया कि आज हरियाणा में कांग्रेस के जिला और ब्लॉक नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक थी। इस बैठक के दौरान पुलिस कर्मचारी उनके साथ बैठे नजर आए।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि करनाल, घरौंडा और हांसी समेत कई जगहों पर कांग्रेस नेताओं को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्होंने इस मामले में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक से बात की। राव नरेंद्र सिंह ने जोर देकर कहा कि सरकार लोकतंत्र को कुचल रही है, जिसे सब देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें