पुलिस हिरासत में हरियाणा कांग्रेस के नेता
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा कांग्रेस ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय से छात्रों के समर्थन में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारी हरियाणा के गवर्नर हाउस का घेराव करने निकले, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में लिया। प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सहित करीब 20 विधायक व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
पुलिस ने सभी नेताओं को हिरासत में लेकर वैन में बिठाया और सेक्टर-17 थाने ले जाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। सभी विधायकों ने भी सड़क पर धरना देते हुए छात्रों के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारी छात्रों के पक्ष में अपनी मांगों को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए थे।
कांग्रेस का आरोप
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि छात्रों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है इसलिए उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। पार्टी इस मुद्दे पर लगातार सरकार पर दबाव बनाए हुए है।