फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कौशल रोजगार निगम बंद कर युवाओं को नियमित करे सरकार, हुड्डा बोले-युवाओं को दिहाड़ीदार न बनाएं

Thu, 20 Aug 2026 03:13 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन को बारिश के बावजूद लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर राज्यपाल से मिलने का समय मांगा गया है। समय मिलते ही उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : twitter @BhupinderShooda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह नौकरी देने का नहीं, बल्कि नौकरी छीनने का निगम बन चुका है। उन्होंने सरकार से कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत सभी कर्मचारियों को नियमित करने और निगम को बंद करने की मांग की।

विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि कौशल रोजगार निगम के कर्मचारी कम वेतन पर वही काम कर रहे हैं, जो सरकारी कर्मचारी अधिक वेतन पर करते हैं। इन कर्मचारियों को न पेंशन मिलती है और न ही छुट्टी की सुविधा है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को दिहाड़ीदार बनाना बंद करे और उन्हें स्थायी रोजगार दे।

उन्होंने दावा किया कि कौशल रोजगार निगम खुद कर्मचारी नियुक्त करने वाला एम्प्लायर नहीं है, बल्कि कमीशन लेकर काम करता है। हुड्डा ने कहा कि निगम के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन को बारिश के बावजूद लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर राज्यपाल से मिलने का समय मांगा गया है। समय मिलते ही उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


एसआईआर पर समय बढ़ाने की मांग
हुड्डा ने कहा कि एसआईआर को लेकर उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। लोगों को नोटिस देरी से मिले हैं, इसलिए उन्हें अपनी आपत्तियां और दस्तावेज देने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए।

शिक्षा और बारिश के नुकसान पर भी सरकार को घेरा
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार ने शिक्षा व्यवस्था का बंटाधार कर दिया है और प्रदेश में कई स्कूल बंद किए गए हैं। शहरों में बारिश से भारी नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार की ओर से राहत और समाधान के लिए पर्याप्त काम नहीं किया गया।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर उन्होंने कहा कि उनके समय में 11 हजार गांवों और 14 हजार शहरों में सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन आज तक उन्हें पक्का नहीं किया गया।

हुड्डा ने एचएसवीपी की प्लॉट नीलामी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले प्लॉट की लॉटरी निकलती थी, जबकि अब ऑक्शन होता है। इससे आम आदमी की पहुंच से प्लॉट बाहर हो गए हैं और ज्यादा पैसे वाले लोग ही उन्हें खरीद पा रहे हैं।

अभय चौटाला को आपराधिक केस की चेतावनी
अभय चौटाला के उस बयान पर कि हुड्डा भाजपा के साथ सेटिंग करते हैं, हुड्डा ने कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने वकीलों से बात की है और अभय चौटाला को आपराधिक मामला दर्ज कराने का नोटिस देंगे।

हमें देशभक्त होने का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए
वंद मातरम के दो अंतरों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के कांग्रेस को देश विरोधी बताए जाने वाले बयान पर हुड्डा ने कहा कि उन्हें देशभक्त होने का सर्टिफिकेट किसी से नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने देश के लिए जेल काटी है। संविधान सभा ने जो तय किया था, आजादी के बाद से वही गाया जा रहा है। हुड्डा ने पूर्व सांसद सज्जन कुमार के निधन पर भी दुख जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें