फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Congress: सांसदों एवं विधायकों से प्रभारी संजय दत्त का वन-टू-वन, आठ जुलाई से टटोलेंगे राजनीतिक नब्ज

Mon, 06 Jul 2026 12:38 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि 8 से 12 जुलाई तक चलने वाले इस दौरे में संजय दत्त पार्टी के सभी स्तरों पर संवाद स्थापित करेंगे। 9 जुलाई को जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ वन-टू-वन बैठकें होंगी।
विज्ञापन
राव नरेंद्र सिंह और संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त अपने पहले प्रदेश दौरे के दौरान पार्टी के सांसदों और विधायकों से व्यक्तिगत मुलाकात कर संगठन और राजनीति की जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे। 
विज्ञापन


आठ जुलाई को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली जनरल बॉडी बैठक के बाद वह एक-एक जनप्रतिनिधि से अलग से चर्चा करेंगे। इन बैठकों में हरियाणा के मौजूदा राजनीतिक समीकरण, विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस की पकड़, संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल, स्थानीय चुनौतियों तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से फीडबैक लिया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि 8 से 12 जुलाई तक चलने वाले इस दौरे में संजय दत्त पार्टी के सभी स्तरों पर संवाद स्थापित करेंगे। 9 जुलाई को जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ वन-टू-वन बैठकें होंगी, जिनमें प्रत्येक जिले की संगठनात्मक स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


10 जुलाई को अग्रणी संगठनों के प्रमुखों, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़ी राज्य स्तरीय समिति और छात्रों की गूंज अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसी शाम पंचकूला में नीट पेपर लीक प्रकरण से जुड़े छात्रों की स्मृति में आयोजित कैंडल मार्च का नेतृत्व भी करेंगे।

11 जुलाई को ओपन हाउस में कार्यकर्ताओं और नेताओं से सीधे सुझाव लिए जाएंगे, जबकि 12 जुलाई को लोकसभा और विधानसभा चुनाव-2024 में पराजित प्रत्याशियों से अलग-अलग संवाद कर चुनावी अनुभव, संगठन की कमजोरियों और भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें