फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: महिला दिवस पर हरियाणा में तीन पोर्टल का शुभारंभ, बाल भवन और 44 आंगनवाड़ी की घोषणा

Sat, 08 Mar 2025 02:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करके अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। तीनों पोर्टल में घरेलू हिंसा शिकायत व निवारण पंजीकरण, सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन प्रोगाम और आपकी बेटी हमारी बेटी पोर्टल शामिल हैं।
विज्ञापन
पंचकूला में आयोजित समारोह में पहुंचे सीएम नायब सैनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पंचकूला के रेड बिशप में महिलाओं को सम्मानित करने पहुंचे। इस दौरान सीएम ने तीन पोर्टल का उद्घाटन करने के साथ चरखी दादरी में बाल भवन का शिलान्यास किया। इसके साथ सीएम ने प्रदेश में 44 नए आंगनवाड़ी केंद्रों के जल्द स्थापित होने की घोषणा की। 
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करके अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। तीनों पोर्टल में घरेलू हिंसा शिकायत व निवारण पंजीकरण, सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन प्रोगाम और आपकी बेटी हमारी बेटी पोर्टल शामिल हैं। 

लिंगानुपात सुधार में करनाल और यमुनानगर अव्वल

हरियाणा में लिंगानुपात सुधार में करनाल और यमुनानगर संयुक्त तौर पर अव्वल जिला रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर महेंद्रगढ़ और तीसरे पर भिवानी अव्वल रहा है। करनाल में लिंगानुपात 926, यमुनानगर में 939, भिवानी में 922 पहुंच गया है। इन सभी जिलों के उपायुक्तों को सीएम ने नगद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह पोषण स्तर पर सुधार में अव्वल यमुनानगर के उपायुक्त को 2 लाख, दूसरे नंबर पर कुरुक्षेत्र के उपायुक्त को एक लाख और तीसरे नंबर पर भिवानी के उपायुक्त को 75 हजार रूपये नगद पुरस्कार के साथ समानित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें