मुख्यमंत्री ने खरीद, उठान और भुगतान की पूरी व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा में अब तक पांच लाख क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। मंडियों में आवक बढ़ने के साथ उठान की गति भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फसल खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि फसल खरीद में किसानों को किसी स्तर पर परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार मंडियों में धान और बाजरे की खरीद के साथ तत्काल उठान सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने खरीद, उठान और भुगतान की पूरी व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा में अब तक पांच लाख क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। मंडियों में आवक बढ़ने के साथ उठान की गति भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा सरकार किसानों को बाजरे के लिए 2900 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करेगी।
खुले बाजार में 2300 रुपये से अधिक भाव मिलने पर 2900 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य तक भावान्तर भरपाई की जाएगी। भावान्तर भरपाई योजना के तहत किसानों को 600 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ मिलेगा। बाजरे की खरीद निजी विक्रेताओं के माध्यम से भी जारी है। हर मंडी में खरीद व्यवस्था की निगरानी के लिए एचसीएस स्तर के अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रशासनिक सचिव मंडियों का दौरा कर खरीद और उठान व्यवस्था की रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
पिछले वर्ष की बची धान को लेकर चावल मिलर्स के लिए विभागीय टीम गठित की गई है। व्यापारियों की सुविधा के लिए 2777 रुपये प्रति क्विंटल की राशि निर्धारित की गई है।