फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आज, आबकारी नीति को मिल सकती है मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रुप सी व डी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए संशोधित नियमों को भी रखा जाएगा
विज्ञापन

लाडो लक्ष्मी योजना के मानदंड भी मंजूरी के लिए बैठक में रखे जा सकते हैं
अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को होनी है। इसमें कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है। इस दौरान प्रदेश की नई आबकारी नीति को मंजूरी मिलने के आसार हैं। बैठक में ग्रुप सी व डी पदों पर सीधी भर्ती के नियमों के साथ लाडो लक्ष्मी योजना के मानदंड भी रखे जा सकते हैं। बैठक सोमवार दोपहर दो बजे से शुरू होगी।

आबकारी विभाग ने पड़ोसी राज्यों की नीतियों का भी अध्ययन करने के बाद प्रदेश की नई नीति तैयार कर ली है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ करीब डेढ़ से दो घंटे बैठक भी की थी। आबकारी नीति के जरिये सरकार ने एक हजार करोड़ से ज्यादा राजस्व जुटाने का लक्ष्य तय किया है। इससे शराब के दाम बढ़ना तय हैं। हरियाणा में करीब 1200 जोन में लगभग ढाई हजार शराब ठेके हैं। कैबिनेट बैठक में आबकारी नीति को मंजूरी दी जा सकती है। वहीं, सरकार ने ग्रुप सी व ग्रुप डी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए संशोधित नियम भी तैयार किए हैं। इस संबंध में हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नियम बनाने के निर्देश दिए थे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के जरिये ग्रुप सी व ग्रुप डी के कुछ पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। संभव है कि सोमवार की बैठक में इन नियमों को मंजूरी दे दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों के लिए मानदंड को भी मंजूरी मिलने के आसार हैं। पिछले कई दिनों से सीएमओ के अधिकारी योजना को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सैनी सरकार ने बजट में इस योजना के लिए पांच हजार करोड़ का प्रावधान भी किया है। मगर अभी यह तय नहीं हो सका है कि लाडो लक्ष्मी का लाभ सभी महिलाओं को दिया जाए या गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें