विधानसभा में शोक संदेश पढ़ते सीएम नायब सैनी
- फोटो : अमर उजाला/फाइल
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। सबसे पहले सीएम नायब सिंह सैनी ने विधानसभा अध्यक्ष हरविंद कल्याण की मां प्रेम कौर कल्याण के निधन पर शोक जताया। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी शोक जताया। साथ ही गुरुग्राम में सात लोगों के निधन पर भी शोक जताया गया। शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11:00 बजे तक स्थगित कर दी गई।