फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: रामलीला मैदान की महारैली में हरियाणा बना कांग्रेस की ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
वोट चोरी के मुद्दे पर दिखा हरियाणा कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं का जोश
विज्ञापन

चंडीगढ़। कांग्रेस पार्टी की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोट चोर, गद्दी छोड़ महारैली में हरियाणा की भूमिका सबसे अहम रही है। रैली के लिए देशभर, विशेषकर उत्तर भारत के नेताओं को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन दिल्ली से निकटता और सियासी सक्रियता के चलते सबसे बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा पर ही थी। इस जिम्मेदारी को पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बखूबी निभाया है।

रैली से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा के साथ अलग-अलग जिलों में बैठकों का दौर चलाया गया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। हरियाणा में युवाओं के नेता के माने जाने वाले दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा की जनता को दिल्ली तक लाने के व्यापक इंतजाम किए थे। इसका नतीजा यह रहा कि इस बार भी रामलीला मैदान में सबसे ज्यादा भीड़ हरियाणा से पहुंची थी। रैली में हरियाणा के कार्यकर्ताओं का जोश और आक्रोश साफ नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी संतोष जताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता वोट चोरी के मुद्दे को गहराई से महसूस कर रही है, क्योंकि हरियाणा में सरकार ही वोट चोरी के जरिए बनाई गई है। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी ने रैली को नई ऊर्जा दी है। इसे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई बताते हुए राव ने प्रदेश वासियों का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें