फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Assembly: विधायक दादा गाैतम की सरकार से मांग, शादी के लिए मां-बाप की परमिशन जरूरी करो

Tue, 26 Aug 2025 04:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधायक एमएलए हाॅस्टल से साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे।
विज्ञापन
विधायकों से मिलते राज्यपाल असीम घोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हो गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधायक एमएलए हाॅस्टल से साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे।
विज्ञापन


प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने बीपीएल परिवारों के राशन कार्ड काटे जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एक साल में आठ लाख राशनकार्ड बनाए गए और चुनाव के बाद नौ लाख राशनकार्ड काट दिए गए। यह बीपीएल वोट घोटाला है। इस कारण सदन में हंगामा होने लगा। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सर्वे के आधार पर नाम काटे गए।

शून्य काल में विधायक दादा गौतम ने कहा कि सरकार ऐसा कानून बनाए जिसमें लड़के-लड़कियों को शादी करने के लिए मां-बाप से परमिशन लेना जरूरी हो। आज हर घर में बड़ी समस्या है। घर से लड़के-लड़की भाग जाते हैं और दुखी होकर मां बाप खुदकुशी कर लेते हैं।
विज्ञापन


शून्य काल में कलानौर से कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक ने कहा कि 2014 से लेकर अब तक मैं अपनी समस्याएं रख रही है, मगर समस्या अभी तक हल नहीं हुई है। सरकार घोषणाएं तो करती है, लेकिन पूरी नहीं करती।

विज्ञापन

हरियाणा कैबिनेट की बैठक 28 को

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट की बैठक 28 अगस्त को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ की चौथी मंजिल पर होगी।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अगर आप उन्हें (चौधरी बंसीलाल) हरियाणा का निर्माता कहें तो यह सही होगा। जब उन्हें हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला, तब यह बहुत पिछड़ा राज्य था, जिस तरह से उन्होंने हरियाणा का विकास किया, उसका सारा श्रेय उन्हें जाता है।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें