फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Assembly Session: सीएम बोले- राज्य में आज से ही नौकरियों में अनुसूचित जाति में वर्गीकरण का फैसला लागू

Wed, 13 Nov 2024 06:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सत्र की तीन बैठकों के दौरान विपक्ष डीएपी खाद की कमी, अनियंत्रित डेंगू और पराली के मुद्दे पर किसानों पर लगाए जा रहे जुर्माने पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। विपक्ष के विधायक इसके लिए तैयार हैं। वहीं, सत्ता पक्ष के मंत्री जवाब देने के लिए तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
विधानसभा में शोक संदेश पढ़ते सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय गान के साथ हरियाणा विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अभिभाषण दिया। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि सीईटी पास करने वाले ऐसे युवा जिन्हें एक साल तक नौकरी नहीं मिली, उन्हें अगले दो साल तक नौ हजार मासिक मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि विधायक के तौर पर चुनकर आए सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारी का सही निर्वहन करेंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश में नौकरियों में अनुसूचित जाति वर्गीकरण का फैसला आज से ही लागू कर दिया जाएगा। यह बात सीएम नायब सैनी सत्र के दौरान कही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति के आरक्षण के वर्गीकरण को लेकर फैसला दिया था। इस फैसले को हमारी कैबिनेट ने पहले ही पास कर दिया था। सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति के आरक्षण में वर्गीकरण का यह फैसला आज से लागू हो जाएगा। शाम 5 बजे से मुख्य सचिव की वेबसाइट पर इस आदेश देखा जा सकता है। 

विज्ञापन


इससे पहले राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि सदन में 40 सदस्य पहली बार जीतकर आए हैं, मैं उनका स्वागत करता हूं। इस बार विधानसभा में 13 महिलाएं जीतकर आई हैं। गवर्नर ने कहा कि हरियाणा में शांतिपूर्वक चुनाव के लिए जागरूक मतदाताओं और अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देता हूं। 



राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा में दिवंगत आत्माओं के लिए सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शोक प्रस्ताव पढ़ा।


सदन में हाल ही में मंत्री अनिल विज के उस बयान का मुद्दा भी उठा जिसमें उन्होंने चुनाव के समय जान के खतरे की बात कही थी और अधिकारियों की कारगुजारी पर प्रश्न उठाए थे। अशोक अरोड़ा ने ये मुद्दा उठाया। इसके बाद रघबीर कादियान ने कहा कि ये गंभीर बात है, इस पर संज्ञान लेना चाहिए। 

भूपेन्द्र हुड्डा ने सीएम नायब सैनी की ओर देखते हुए कहा कि विज को गृहमंत्रालय दे दीजिए सब ठीक हो जाएगा। संसदीय कार्यमंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि मामला नोटिस में आ गया है अब राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा शुरू होनी चाहिए।

विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला की सदन में तारीफ की। अध्यक्ष ने कहा आदित्य सबसे युवा विधायक हैं और इन्होंने बहुत अच्छे से ढंग से अपनी बात रखी।
 
अपने संबोधन के दौरान विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि 14वीं विधानसभा में शामिल हुई 9 महिला विधायकों को राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के दौरान नवरत्न कहकर संबोधित किया, जिसने हमें गौरवांवित किया है। राज्यपाल के अभिभाषण से नई ऊर्जा और विश्वास मिला है। राज्यपाल का अभिभाषण प्रदेश की प्रगति की दिशा तय कर रहा है। सावित्री जिंदल ने कहा बीते वर्षों में सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनका जिक्र राज्यपाल अभिभाषण में हुआ हैं। राज्य की सम्रद्धि में हमें भी अपना सहयोग और योगदान एक जिम्मेदारी के नाते करना चाहिए
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें