फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न: हरियाणा की अनमोल खरब ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में बैडमिंटन महिला एकल में स्वर्ण जीत रचा इतिहास

Tue, 04 Feb 2025 02:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र सिंह एवं बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने इस ऐतिहासिक जीत पर अपार हर्ष जाहिर किया।
विज्ञापन
अनमोल खरब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा की अनमोल खरब ने महिला एकल बैडमिंटन मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण जीता और खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन



बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने बताया कि हरियाणा की अनमोल खरब ने महिला एकल के फाइनल मुकाबले में दिल्ली की अनुपमा उपाध्याय को 2-1 से पछाड़ कर खिताब अपने नाम किया। 

हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र सिंह एवं बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने इस ऐतिहासिक जीत पर अपार हर्ष जाहिर करते हुए अनमोल खरब को 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें