फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल विवाद: सर्वदलीय बैठक के बाद बोले हरियाणा सीएम नायब सैनी-जो करना पड़ा, करेंगे; पानी लेकर रहेंगे

Sat, 03 May 2025 04:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाखड़ा से हरियाणा को अभी 4000 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है। इसमें से 800 क्यूसेक राजस्थान, 500 क्यूसेक दिल्ली और 400 क्यूसेक पानी पंजाब को भी जाता है। हरियाणा 8500 क्यूसेक पानी मांग रहा है। इसी पर पंजाब को आपत्ति है।
विज्ञापन
हरियाणा में सर्वदलीय बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा और पंजाब के बीच चल रहे पानी के विवाद पर हरियाणा की सर्वदलीय बैठक के बाद सीएम नायब सैनी ने कहा कि पानी के लिए जो करना पड़ा, वो किया जाएगा। सीएम ने कहा कि जरूरत पड़ी तो केंद्र से भी मिलेंगे,  विशेष सत्र बुलाना पड़ा तो वह भी बुलाएंगे। 
विज्ञापन


सर्वदलीय बैठक चंडीगढ़ हरियाणा निवास में हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा और विधायक आदित्य देवीलाल मौजूद हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री और जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला और पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा भी बैठक में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: Jalandhar: पानी विवाद पर बोले भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल के सामने कहा-धक्के से पानी नहीं ले जाने देंगे
विज्ञापन


हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, श्याम सिंह राणा और अरविंद शर्मा भी बैठक में शामिल रहे। इनके अलावा हरियाणा एजी परमिंदर चौहान ,मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और सीएम के सीपीएस राजेश खुल्लर समेत तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने पानी न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। राज्य की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि सरकार दस्तावेज तैयार करा रही है। सरकार पानी से संबंधित सभी तथ्य सुप्रीम कोर्ट में रखेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें