फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे के बाद खराब हुई हरियाणा की हवा: यह शहर रहा सबसे अधिक प्रदूषित, प्रदूषण बोर्ड ने जारी किए आंकड़े

Wed, 21 Oct 2026 09:21 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। दशहरे के बाद प्रदेश के चार शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने विभिन्न शहरों के आंकड़े जारी किए हैं। 
विज्ञापन
हरियाणा में वायु प्रदूषण - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरे के बाद अचानक से हरियाणा में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के चार शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 से ऊपर यानी खराब श्रेणी में रहा है। इनमें सबसे ज्यादा 248 एक्यूआई चरखी दादरी में दर्ज किया गया, जबकि मानेसर में 244 दूसरे नंबर पर रहा है। बल्लभगढ़ और गुरुग्राम में एक्यूआई 216-216 और बहादुरगढ़ में 205 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


विभिन्न शहरों का एक्यूआई
इसी तरह अन्य शहरों में करनाल का एक्यूआई 199, जींद का 192, पानीपत का 192, रोहतक का 182 और सिरसा का 185 रहा। यमुनानगर में 180, नारनौल में 168, हिसार में 154, अंबाला में 142, भिवानी में 129 और फरीदाबाद में 123 दर्ज किया गया।

पंचकूला में एक्यूआई 50 
कुल 14 शहरों में एक्यूआई 100 से ऊपर रहा है। वहीं, पंचकूला में सबसे कम एक्यूआई 50 दर्ज किया गया। सोनीपत में 64 और पलवल में 73 रहा है। खराब श्रेणी की हवा में लंबे समय तक सांस लेने से अधिकांश लोगों को सांस संबंधी परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें