फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरेडा ने नवाचार अपनाने वाले उपभोक्ताओं को पुरस्कृत करने के लिए आवेदन किए आमंत्रित, 6 दिसंबर अंतिम तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में हरियाणा सरकार की ओर से निरंतर विभिन्न पहल की जा रही है। इसी के दृष्टिगत औद्योगिक, वाणिज्यिक, सरकारी भवनों, शैक्षणिक और प्रौद्योगिकी में नवाचार अपनाने वाले उपभोक्ताओं को पुरस्कार दिया जाएगा जिन्होंने बिजली या अन्य ईंधन बचाने के लिए अपने भवनों या इकाइयों में विभिन्न ऊर्जा संरक्षण उपायों को अपनाने में उत्कृष्टता हासिल की है।
विज्ञापन

योजना के निर्देशों की विस्तृत जानकारी हरेडा की वेबसाइट www.hareda.gov.in के माध्यम से ले सकेंगे। राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार में भागीदारी के लिए 2024-25 के दौरान की गई पहल के लिए पात्र उपभोक्ताओं की विभिन्न श्रेणियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए छह दिसंबर तक हरेडा पोर्टल https://hareda.gov.in/apply-online पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इच्छुक पात्र अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस पर विकास सदन स्थित नवीन व नवीकरणीय उर्जा विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें