हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षा (हाफ इयरली असेसमेंट ) की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 24 अक्तूबर से 6 नवंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अनुसार, सभी पेपर प्रातःकालीन सत्र में होंगे और परीक्षा समाप्त होते ही नियमित कक्षाएं फिर से शुरू होंगी।
कक्षा 9वीं के छात्रों की परीक्षा 24 अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान से शुरू होकर 31 अक्तूबर को संगीत व पीएचई विषयों के साथ समाप्त होगी। वहीं 10वीं कक्षा की परीक्षाएं भी 24 अक्तूबर से विज्ञान विषय से शुरू होंगी और 30 अक्तूबर को गणित के पेपर के साथ पूरी होंगी।
11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं क्रमशः 24 अक्तूबर से शुरू होकर 6 नवंबर तक चलेंगी। इस दौरान विषयवार पेपर जैसे इतिहास, अंग्रेजी, गणित, पॉलिटिकल साइंस, अकाउंटेंसी, इकोनॉमिक्स, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एनएसक्यूएफ व एंटरप्रेन्योरशिप शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विभाग ने निर्देश दिए हैं कि राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की अलग व्यवस्था की जा सकेगी। परीक्षा के बाद तुरंत नियमित शिक्षण कार्य पुनः आरंभ होगा।