चंडीगढ़। हरियाणा में काैशल रोजगार निगम लिमिटेड के माध्यम से 30 वेल्डर पदों पर नाैकरी पाने का माैका मिलेगा। हरियाणा काैशल रोजगार निगम लिमिटेड ने एमआईजी वेल्डर पदों के लिए 25 दिसंबर तक आवेदन मांगे हैं।
हरियाणा काैशल रोजगार निगम लिमिटेड ने गुरुग्राम में आरएनडी एसोसिएट के माध्यम से नाैकरी देगा। चयनित युवाओं को प्रति माह 23000 रुपये वेतन मिलेगा। वेतन के अतिरिक्त पीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि), ईएसआई(कर्मचारी राज्य बीमा) और एलडीएफ (लिक्टिडेटेड डिमेजज फंड) का भी लाभ मिलेगा। आवेदन के लिए आवेदक 10वीं उत्तीर्ण हों या फिर आईटीआई की पढ़ाई पूरी कर चुके हों। आवेदन के लिए दूसरी अनिवार्यता यह भी है कि 3 वर्ष का अनुभव हो। संबंधित एजेंसी के माध्यम से गुरुग्राम शहरी क्षेत्र में नाैकरी का माैका मिलेगा।