फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम बी-टेक छात्रा सुसाइड केस: महिला आयोग ने पुलिस आयुक्त से पांच दिन में मांगी रिपोर्ट

Mon, 01 Sep 2025 04:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सख्ती दिखाते हुए गुरुग्राम पुलिस आयुक्त से पांच दिन में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग की उपाध्यक्ष ने पत्र लिखकर कहा कि यह मामला अत्यंत गंभीर और संवेदनशील है, इसलिए तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में बी-टेक छात्रा की आत्महत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की है। इस पर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सख्ती दिखाते हुए गुरुग्राम पुलिस आयुक्त से पांच दिन में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग की उपाध्यक्ष ने पत्र लिखकर कहा कि यह मामला अत्यंत गंभीर और संवेदनशील है, इसलिए तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आयोग ने स्पष्ट किया कि हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम 2012 की धारा 10(1) के तहत निर्देश जारी किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब पुलिस पर दबाव बढ़ गया है कि वह शीघ्र कार्रवाई कर पूरी जानकारी आयोग को सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें