फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: ग्रुप डी भर्ती प्रक्रिया तेज, 31 मई तक मांगी रिक्तियों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में खाली पड़े ग्रुप डी के पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है। चौकीदार और स्वीपर पदों को छोड़कर बाकी सभी नियमित रिक्तियां हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के जरिए भरी जाएंगी।
विज्ञापन


मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे 31 मई 2026 तक रिक्त पदों का ब्योरा एचएसएससी के पोर्टल पर अपलोड करें। विभागों को स्वीकृत पदों, नियमित कर्मचारियों और अनुबंध कर्मचारियों का पूरा विवरण भी देना होगा। सरकार ने पांच वर्ष पूरे कर चुके और पांच वर्ष से कम सेवा वाले अनुबंध कर्मचारियों का अलग-अलग रिकॉर्ड भी मांगा है। उम्मीद है कि प्रदेश में लंबे समय से खाली पदों पर भर्ती का रास्ता अब साफ होगा और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें