हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी देते हुए कहा कि जो भी भविष्य के उम्मीदवार है उनसे तैयारी में जुट जाएं और कहा कि अभ्यर्थी ही स्वयं आवेदन करें, जिससे आवेदन के दौरान तृतीय ना रहे।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाल ही में सीईटी ग्रुप सी की परीक्षा का आयोजन हुआ था। अब आयोग ने ग्रुप डी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट करके यह जानकारी दी है और आवेदकों को तैयारी करने को कहा है। जिससे आवेदक के दौरान उन्हें कोई परेशानी न आए।
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी देते हुए कहा कि जो भी भविष्य के उम्मीदवार है उनसे तैयारी में जुट जाएं और कहा कि अभ्यर्थी ही स्वयं आवेदन करें, जिससे आवेदन के दौरान तृतीय ना रहे।
हिम्मत सिंह की पोस्ट
सीईटी 2025 ग्रुप D के सभी भावी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि CET 2025 GROUP D की प्रक्रिया आयोग द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। अतः आप सभी से अनुरोध है कि आप अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स / सर्टिफिकेट्स तैयार रखें ताकि रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
इससे उम्मीदवारों को भविष्य में कई फायदे होंगे, जैसे
1. रजिस्ट्रेशन करने में परेशानियां नहीं होगी।
2. फॉर्म रिजेक्ट नहीं होंगे।
3. जानकारियां सही एवं स्पष्ट होगी।
4. रजिस्ट्रेशन के दौरान समय की बचत होगी ।
5. रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद डॉक्यूमेंट सही कराने के लिए होने वाली भाग दौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
सभी भावी उम्मीदवारों से यह भी अनुरोध है कि अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म स्वयं भरें ताकि गलती होने की संभावना कम हो, किसी अन्य से फॉर्म न भरवाएं। हाल ही में बीते सीईटी ग्रुप सी रजिस्ट्रेशन में आयोग ने यह अनुभव किया है कि अभ्यर्थियों द्वारा दूसरों से भरवाए गए फॉर्म में हुई गलती की वजह से उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ा। अतः आप सभी ऐसी गलती करने से बचे एवं अपना फॉर्म स्वयं भरें।