वर्ष 2023-24 और उसके बाद की वार्षिक विवरणियां भी डिजीलॉकर पर हैं उपलब्ध
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कर्मचारियों व हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारियों की वित्तीय वर्ष 2025-26 की सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) की वार्षिक विवरणी कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। राज्य सरकार के सभी जीपीएफ अभिदाता प्रधान महालेखाकार कार्यालय की वेबसाइट https://cag.gov.in/ac/haryana/en से अपनी वार्षिक विवरणी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभिदाताओं को अपना सीरीज़ कोड, जीपीएफ खाता संख्या व कर्मचारी पिन/पासवर्ड दर्ज करना होगा। कर्मचारी https://www.digilocker.gov.in पर लॉग-इन करके भी अपनी विवरणी प्राप्त कर सकते हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 व उसके बाद की वार्षिक जीपीएफ विवरणियां भी डिजीलॉकर के माध्यम से डाउनलोड की जा सकती हैं। यदि किसी अभिदाता को जीपीएफ विवरण डाउनलोड करने या इससे संबंधित कोई कठिनाई आती है तो वे कार्यालय समय के दौरान जीपीएफ हेल्पलाइन नंबर 0172-3503960 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कर्मचारी अपनी समस्या या प्रश्न ई-मेल के माध्यम से haryanacag.gov.in पर भी भेज सकते हैं।