फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में सीईटी के लिए जाति प्रमाण-पत्र जमा कराने का फिर मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पिछड़े व अनुसूचित जाति के जो अभ्यर्थी सरल पोर्टल तकनीकी कमियों के कारण प्रमाण-पत्र जमा नहीं कर पाए, उनको सुधार का एक और मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएम नायब सैनी ने वीरवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि जो युवा जाति प्रमाण-पत्र नहीं बनवा पाए वे भी परीक्षा दे सकेंगे। अन्य प्रक्रिया साथ-साथ पूरी कर ली जाएंगी। बता दें कि प्रमाण-पत्र जमा नहीं कराने पर इन युवाओं को जनरल कैटेगिरी में आवेदन करना पड़ा था। उसके बाद से वे प्रमाण-पत्र अपलोड करने का मौका मांग रहे हैं।
सीएम ने कहा कि सीईटी परीक्षा के लिए 13.48 लाख युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। पिछले वर्ष यह संख्या लगभग 11 लाख थी। सरल पोर्टल के सर्वर पर अधिक लोड होने के कारण दिक्कतें आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम नायब सैनी ने चंडीगढ़ में कहा कि शराब के ठेकों की बोलियां नहीं लगने के पीछे और भी कई कारण हैं। कानून व्यवस्था को लेकर बोले कि उनकी सरकार सबको सुरक्षा प्रदान करेगी। इसके लिए पुलिस तत्परता से कार्य कर रही है और कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें