चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल प्रोफेसर घोष के साथ उनकी पत्नी, लेडी गवर्नर मित्रा घोष भी उपस्थित थीं। राज्यपाल प्रोफेसर घोष ने कहा मैं यहां हरियाणा के लोगों की पूरी लगन और ईमानदारी से सेवा करने आया हूँ।