फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: 7 राज्य सूचना आयुक्त व मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति करेगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
-जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान सरकार ने दी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्य सूचना आयुक्त व राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर हरियाणा सरकार ने बताया कि मुख्य सूचना आयुक्त व 7 राज्य सूचना आयुक्तों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। सरकार को 278 आवेदन मिलेे हैं और जल्द भर्ती पूरी कर ली जाएगी। इस जानकारी को आधार बनाते हुए हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया है। याचिका दाखिल करते हुए मोहाली निवासी एडवोकेट निखिल थमन ने हाईकोर्ट को बताया कि हरियाणा में सूचना आयुक्तों की कमी के कारण लोग प्रभावित हो रहे हैं। सूचना आयोग के समक्ष लंबित मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा तो सरकार ने बताया कि नियुक्ति की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। नेता प्रतिपक्ष न होने के चलते नियुक्ति प्रक्रिया में देरी हुई है। कोर्ट को बताया गया कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। हाईकोर्ट ने कहा कि याचिका में की गई मांग पूरी हो चुकी है और ऐसे में इसे लंबित रखने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें