फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: महिला सशक्तीकरण, रोजगार सृजन और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2026 के लिए तय लक्ष्य रखे सामने
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नायब सिंह सैनी सरकार इस साल अंत्योदय के तीन प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित कर कार्य करेगी। पहला लक्ष्य महिला सशक्तीकरण, दूसरा युवाओं को रोजगार और तीसरा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा है देना। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष के पहले दिन अपनी सरकार के लक्ष्य रखे, साथ ही वर्ष 2025 की उपलब्धियां भी गिनाईं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से सभी पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना प्राथमिकता है। अभी तक इस योजना का सिर्फ आठ लाख महिलाओं को लाभ मिला है। राज्य सरकार के मुताबिक तय मानकों के हिसाब से पात्र महिलाओं की संख्या 14 से 15 लाख हो सकती है। मुख्यमंत्री ने सभी पात्र महिलाओं से इस योजना के तहत पंजीकरण कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार दोने का रोडमैप भी मुख्यमंत्री ने रखा। इसके तहत गुरुग्राम और पंचकूला में हरियाणा एआई मिशन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें युवा भविष्य की तकनीक जैसे एआई, कुशल रोबोटिक्स में निपुण बन सकेंगे। इसके अलावा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। धान के स्थान पर अन्य फसलें उगाने पर किसानों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इस योजना के तहत एक लाख एकड़ भूमि को प्राकृतिक खेती के तहत लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, सूचना जनसंपर्क विभाग के निदेशक पार्थ गुप्ता, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) वर्षा खांगवाल और मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय मौजूद रहे।
हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरिडोर को पूरा करवाने का भी लक्ष्य
प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी साल हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर को पूरा करवाना भी सरकार का लक्ष्य है। इससे एनसीआर क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन


तीन नई नगरपालिकाएं
मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार ने कुंजपुरा (करनाल), मतलौडा ( पानीपत) और शहजादपुर (अंबाला) को नगर पालिका का दर्जा दिया है ताकि इन क्षेत्रों को समुचित विकास हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें