एचटेट और सीईटी की मान्यता को ताउम्र करें भाजपा सरकार
चंडीगढ़। जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रदेश के युवाओं को लेकर एचटेट और सीईटी पास करने वाले युवाओं की बार-बार परीक्षाएं लेने की बजाय सरकार से इन युवाओं को सीधा स्थायी रोजगार देने की मांग उठाई है।
साथ ही एचटेट और संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) की मान्यता ताउम्र करने की मांग उठाई। अगर सरकार एचटेट-सीईटी पास युवाओं के लिए स्थायी रोजगार की दिशा में कोई कदम नहीं उठाती है तो जजपा बड़ा आंदोलन करेगी। दिग्विजय ने कहा कि सरकार सीईटी और एचटेट के नाम पर बार-बार युवाओं से प्रति अभ्यार्थी एक-एक हजार रुपये फीस भरवा रही हैं।