फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की मांगें पूरी करे सरकार : अभय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा में सफाई कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को उनकी मांग जल्द पूरी करनी चाहिए। हड़ताल से प्रदेशभर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। जगह-जगह कचरे के ढेर लग रहे हैं और जनता परेशान है लेकिन सरकार समस्या के समाधान की बजाय उदासीन बनी हुई है।
विज्ञापन



चौटाला ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, खाली पद भरना, न्यूनतम वेतन बढ़ाना और ठेका प्रथा समाप्त करना सफाई कर्मचारियों के अधिकार हैं। वहीं फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की प्रशिक्षित ड्राइवरों और नियमित भर्ती की मांग भी जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर अधिकारी आंदोलनरत कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। सरकार की नीतियां किसान, मजदूर और दलित विरोधी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें