फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में सरकारी अस्पतालों को जल्द मिलेंगे 137 डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने घोषित किया परिणाम
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा के सिविल अस्पताल और सीएचसी को जल्द 137 डॉक्टर मिलेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने 137 डॉक्टरों का परिणाम घोषित कर दिया है। इन सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन हो चुका है। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन सभी डाॅक्टरों को नियुक्ति पत्र देने के साथ अस्पताल भी अलाॅट हो जाएंगे।
विज्ञापन



हरियाणा सरकार ने पिछले साल 777 डॉक्टरों की पोस्ट निकाली थी। इस पोस्ट के लिए करीब 8000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। स्वास्थ्य विभाग ने 777 पदों के लिए 777 की मेरिट लिस्ट निकाली। मगर सिर्फ 561 डॉक्टर ही पहुंचे। उसके बाद कट ऑफ कम कर स्वास्थ्य विभाग में दूसरी मेरिट लिस्ट निकाली, इसमें सिर्फ 135 डाक्टर ही पहुंचे। अभी भी 79 पद खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें